भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अरुणाचल प्रदेश की सेवा में निरंतर सफलता प्रदान करें। महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा सदैव उन पर बनी रहे।
वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी पेमा खांडू की जनसेवा के प्रति निष्ठा की सराहना करते हुए लिखा कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे जनसेवा के प्रति अपनी अटूट निष्ठा के साथ अरुणाचल प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ, सुखी और लंबा जीवन प्रदान करें।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
