-
मुख्यमंत्री ने मत्स्य सेवा और बागवानी-कृषि सेवा कैडर के पुनर्गठन को दी मंजूरी
-
मत्स्य सेवा में 217 और बागवानी-कृषि सेवा में 67 नए पद सृजित किए गए
भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ओडिशा मत्स्य पालन सेवा और ओडिशा बागवानी कृषि सेवा कैडर के विभिन्न पदों के पुनर्गठन प्रस्ताव को मंजूरी दी है। राज्य सरकार मत्स्य पालन और बागवानी कृषि क्षेत्रों में व्यापक विकास का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसी दृष्टिकोण से मुख्यमंत्री ने इन दोनों सेवा कैडरों में अधिकारियों की संख्या में वृद्धि की है।
निर्णय के अनुसार, मत्स्य पालन सेवा कैडर में कुल पदों की संख्या 835 कर दी गई है, जो पहले 618 थी। यानी 217 नए पद सृजित किए गए हैं। मत्स्य सेवा कैडर के अधिकांश पद क्षेत्रीय स्तर पर होते हैं। राज्य सरकार ने 2036 तक राज्य को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र मं आत्मनिर्भर बनाने और 33 लाख मीट्रिक टन वार्षिक उत्पादन का लक्ष्य रखा है। मत्स्य सेवा कैडर के इस पुनर्गठन से क्षेत्रीय, जिला और राज्य स्तर पर मत्स्य पालन के विकास के लिए अधिक अधिकारी उपलब्ध हो सकेंगे।
इसी प्रकार, बागवानी कृषि विभाग में भी पुनर्गठन कर 67 नए पदों की वृद्धि की गई है। पहले इस कैडर में 403 पद थे, जो अब बढ़कर 470 हो गए हैं। इससे बागवानी कृषि क्षेत्र में भी व्यापक विकास की उम्मीद जताई गई है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
