भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पवित्र अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो रहे सभी तीर्थ यात्रियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधान ने अपने सोशल मीडिया संदेश में लिखा कि पवित्र अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर बाबा बर्फानी के दर्शन को जाने वाले सभी तीर्थ यात्रियों और दर्शनाभिलाषियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हिमालय की गोद में, महादेव के पावन धाम की यह यात्रा अपने धार्मिक महत्त्व के साथ भारत की सनातन संस्कृति की अटूट परंपरा और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। भोलेनाथ सभी श्रद्धालुओं की यात्रा को सुखद, सुलभ और सफल बनाएं। बाबा अमरनाथ जी की कृपा सभी पर बनी रहे। जय बाबा बर्फानी!
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
