Home / Odisha / धर्मेन्द्र प्रधान ने खारची पूजा पर दी शुभकामनाएं
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

धर्मेन्द्र प्रधान ने खारची पूजा पर दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने त्रिपुरा की जनता को पावन खारची पूजा के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। यह लोकपर्व धरती माता की उपासना को समर्पित है और मानव तथा प्रकृति के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को दर्शाता है।

अपने सोशल मीडिया संदेश में प्रधान ने लिखा कि त्रिपुरा की बहनों और भाइयों को खारची पूजा के पावन अवसर पर शुभकामनाएं। यह पवित्र पर्व धरती माता के साथ आत्मीय संबंध का प्रतीक है, जो मानवता और प्रकृति के बीच भारतीय जीवन दर्शन में निहित सामंजस्यपूर्ण संबंधों को प्रतिबिंबित करता है। यह पर्व सभी के लिए शांति, समृद्धि और कल्याण लेकर आए।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …