भुवनेश्वर. शनिवार को राज्य के 17 जिलों के 184 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4606 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले में सर्वाधिक 48 मरीज स्वस्थ हुए हैं.
इसी तरह खुर्दा जिले से 45, बालेश्वर जिले से 31, गजपति जिले से 12, भद्रक जिले से 10, झारसुगुड़ा व जगतसिंहपुर जिले में 6-6 लोग स्वस्थ हो गये हैं. इसी तरह केन्द्रापड़ा व पुरी जिले से 5-5 लोग, सुंदरगढ़ जिले से 4, बलांगीर व केन्दुझर जिले से 3-3, कटक जिले से 2 लोग स्वस्थ हुए हैं. जाजपुर, कंधमाल व मयूरभंज जिले से एक–एक कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
