-
कुल मामले 6614 हुए
भुवनेश्वर. राज्य में कोरोना के 264 नये मामले सामने आये हैं. नये मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6614 हो गई है. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पहचान किये गये संक्रमितों में से 234 लोग संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि शेष 30 स्थानीय लोग हैं. पहचान किये गये संक्रमित कुल 23 जिलों के हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले में सर्वाधिक 76 नये कोरोना के मामले सामने आये हैं. खुर्दा जिले से 15, झारसुगुड़ा जिले से 18, कोरापुट जिले से एक, जाजपुर जिले से 41 तथा केन्दुझर जिले से 25 नये संक्रमितों की पहचान की गई है. इसी तरह मालकानगिरि से दो, भद्रक जिले से एक, कंधमाल जिले से एक तथा बरगढ़ जिले से 18 नये संक्रमित पाये गये हैं.
नुआपड़ा जिले से एक, बालेश्वर जिले से 12, कटक जिले से 12, अनुगूल जिले से 4, जगतसिंहपुर जिले से 4, नयागढ़ जिले से 2, गजपति जिले से एक कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
पुरी जिले से 7, सुंदरगढ़ से 4, कलाहांडी जिले से 1, संबलपुर जिले से एक तथा बलांगीर जिले से 2 संक्रमितों की पहचान की गई है.
24 घंटों में राज्य में 5907 नमूनों की परीक्षण
राज्य में गत 24 घंटों में 5907 नमूनों का परीक्षण किया गया है. अब तक राज्य में 255809 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
