Home / Odisha / गंजाम जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1195  हुई

गंजाम जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1195  हुई

  • खुर्दा जिले में अब तक 771, कटक जिले में 537 मामले

भुवनेश्वर. गंजाम जिले में 58 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1195  हो गई है. गंजाम जिला इस सूची में सबसे उपर है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में अब तक 771, कटक जिले में 537 मामले हैं. इसी तरह गजपति जिले में 427, जाजपुर जिले में 405 मामले सामने आ चुके हैं. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 332, जगतसिंहपुर जिले में 268, पुरी जिले में 248  कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

केन्द्रापड़ा जिले में 235, भद्रक जिले में 225 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. सुंदरगढ़ जिले में 181, मयूरभंज जिले में 181  तथा कंधमाल जिले में 177 कोरोना के मामले पाये गये हैं. बलांगीर जिले में 165, नयागढ़ जिले में 138, केन्दुझर जिले में 107 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. नुआपड़ा जिले में 81, झारसुगुड़ा जिले के 80, ढेंकानाल जिले में 73, कलाहांडी जिले के 70 बरगढ़ जिले में 69  कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

अनुगूल जिले में 59, मालकानगिरि जिले में 58  संक्रमितों की पहचान हुई है. संबलपुर जिले में 49, देवगढ़ जिले में 42, बौध जिले में 41 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. रायगड़ा जिले से  38, सोनपुर जिले में 35, नवरंगपुर जिले से 35, कोरापुट जिले में 28 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह तथा संक्रमितों की पहचान की गई है.

गत 24 घंटों में राज्य में 5314   नमूनों की परीक्षण

राज्य में गत 24 घंटों में 5314   नमूनों का परीक्षण किया गया है.  अब तक राज्य में 249902   नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …