Home / Odisha / मायुमं भुवनेश्वर ने योग दिवस मनाया

मायुमं भुवनेश्वर ने योग दिवस मनाया

  •  योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं – गीतांजलि

भुवनेश्वर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं), भुवनेश्वर शाखा द्वारा मंचेश्वर स्थित ला फिएस्टा में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में मंच की अध्यक्ष गीतांजलि केजरीवाल, संयोजक संदीप अग्रवाल और विकास चांचन, पूर्व अध्यक्ष मुन्‍नालाल अग्रवाल सहित कुल 40 से अधिक सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर मंच के सदस्य कंचन सोनी, नीतू संचेती, केशव कोठारी, राजेश केजरीवाल और जगमोहन पेड़िवाल सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिविर का संचालन योग प्रशिक्षिका मिनी रानी बिस्वाल द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रभावशाली योग अभ्यास सिखाए।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन में अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

मंच की अध्यक्ष गीतांजलि केजरीवाल ने कहा कि मायुमं भुवनेश्वर द्वारा आयोजित यह पहल न केवल समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास है, बल्कि युवाओं को भारतीय परंपरा से जोड़ने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम भी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …