-
मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के ओडिशा में एक वर्ष पूरा होने पर ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष भक्तचरण दास ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सरकार की विफलताओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई है।
दास ने पत्र में कहा कि बीते एक वर्ष में भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और चुनाव पूर्व किए गए वादे अब केवल छलावे साबित हो रहे हैं। उन्होंने राज्य में महिलाओं पर अत्याचार, बालिकाओं के अपहरण और गैंगरेप की बढ़ती घटनाओं को “चिंताजनक” बताया।
इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से सांसद दीपा दासमुंशी के नेतृत्व में एक तथ्यान्वेषी समिति ओडिशा पहुंची है। इस समिति में सांसद रंजीत रंजन, प्रणिति शिंदे, एस जथिमणि और शोभा ओझा शामिल हैं। समिति राज्य के विभिन्न प्रभावित स्थलों का दौरा कर रही है।
पीसीसी अध्यक्ष भक्तचरण दास ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे 24 जून 2025 को सुबह 10 बजे लोकसेवा भवन में इस समिति, कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र काडम और पीसीसी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने का समय दें तथा मुलाकात कर इन मुद्दों पर चर्चा करें। मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए दास ने कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसी गंभीर विषयों पर संवाद और सहयोग आवश्यक है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
