Home / Odisha / गंजाम शीर्ष पर कायम, खुर्दा में 735, कटक में 510 मामले हुए
covid-19

गंजाम शीर्ष पर कायम, खुर्दा में 735, कटक में 510 मामले हुए

भुवनेश्वर. गंजाम जिले में 58 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1088 हो गई है. गंजाम जिला इस सूची में सबसे उपर है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में अब तक 735, कटक जिले में 510 मामले हैं.

इसी तरह जाजपुर जिले में 401 व गजपति जिले में 384 मामले सामने आ चुके हैं. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 325, जगतसिंहपुर जिले में 239. पुरी जिले में 232 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. केन्द्रापड़ा जिले में 223, भद्रक जिले में 200 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. कंधमाल जिले में 176 तथा मयूरभंज जिले में 172 कोरोना के मामले पाये गये हैं. सुंदरगढ़ जिले में 170, बलांगीर जिले में 165, नयागढ़ जिले में 132, केन्दुझर जिले में 105 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. नुआपड़ा जिले में 79, झारसुगुड़ा जिले के 76, ढेंकानाल जिले में 73, कलाहांडी जिले के 70 बरगढ़ जिले में 68 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. अनुगूल जिले में 58, मालकानगिरि जिले में 53 संक्रमितों की पहचान हुई है. संबलपुर जिले में 45, देवगढ़ जिले में 42, बौद्ध जिले में 40 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. सोनपुर जिले में 35, कोरापुट जिले में 26 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह रायगड़ा जिले से 22 तथा नवरंगपुर जिले से 15 संक्रमितों की पहचान की गई है.

गत 24 घंटों में राज्य में 4188 नमूनों का परीक्षण
राज्य में गत 24 घंटों में 4188 नमूनों का परीक्षण किया गया है. अब तक राज्य में 239815 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …