-
राज्य में कुल मामले 5962 हुए
भुवनेश्वर. राज्य में नये 210 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5962 हो गई है. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नये पहचान किये गये संक्रमितों में से 174 लोग संगरोध केन्द्रों से, जबकि शेष 36 स्थानीय लोग हैं. आज पहचान किये गये संक्रमित कुल 18 जिलों के हैं. इसके साथ-साथ एनडीआरएफ के छह जवान भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले में सर्वाधिक 58 नये कोरोना के मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही खुर्दा जिले से 47 नये मामले सामने आये हैं.

केन्दुझर जिले में पांच, देवगढ़ जिले में एक, नवरंगपुर जिले में दो नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. इसी तरह नयागढ़ जिले में तीन, कटक जिले में पांच, बालेश्वर जिले में दो, ढेंकानाल जिले में सात तथा जाजपुर जिले में आठ नये संक्रमित पाये गये हैं.
पुरी जिले में आठ, गजपति जिले से 29, सुंदरगढ़ जिले से छह, केन्द्रापड़ा जिले से तीन, संबलपुर जिले से एक तथा बलांगीर जिले से 11 संक्रमितों की पहचान की गई है. मयूरभंज जिले में सात नये संक्रमित पाये गये हैं. पश्चिम बंगाल में अंफान की ड्यूटी कर लौटे एनडीआरएफ के छह जवान कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
नये मामले सामने आने के बाद कांटैक्ट ट्रेसिंग व अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
