-
कहा-चपरासी से लेकर आईएएस तक होंगे गिरफ्तार
-
ओडिशा में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति
भुवनेश्वर। ओडिशा में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य में स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह शासन के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने पर जेल जाना ही होगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई शुरू हो चुकी है और सुसाशन का नया युग ओडिशा में प्रारंभ हो गया है।
वह ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित गीत गोविंद सदन में अपनी सरकार के एक साल पूरे होने पर मीडिया के समक्ष रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पूरी ताकत से शुरू हो चुकी है। अब कोई भी सरकारी योजना गड़बड़ियों की भेंट नहीं चढ़ेगी और हर लाभ सीधा आम आदमी तक पहुंचेगा।
मुख्यमंत्री माझी ने साफ तौर कहा कि बीते एक वर्ष में भ्रष्टाचार के मामलों में दर्जनों कार्रवाई की गई, जिसमें निचले स्तर के कर्मचारियों से लेकर उच्च पदस्थ अधिकारियों तक को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि अब कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। जनता की गाढ़ी कमाई की चोरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
