भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सिक्किम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मंत्री ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनुशासित नागरिकों और प्रगतिशील सोच की सराहना की।
उन्होंने लिखा कि अपनी जीवंत सांस्कृतिक विविधता, समृद्ध परंपराओं और अनुशासित व आत्मीय लोगों के साथ सिक्किम एक ऐसे भारत की आत्मा को दर्शाता है जो प्राचीन भी है और दूरदृष्टि से युक्त भी।
साथ ही उन्होंने राज्य की सतत विकास के क्षेत्र में उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसके निरंतर विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि सिक्किम सतत विकास में अग्रणी बना रहे और हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान व आकांक्षाओं का गौरवशाली प्रतीक बना रहे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
