भुवनेश्वर। ओडिशा विजिलेंस ने जाजपुर जिले के धर्मशाला ब्लॉक के अतिरिक्त ब्लॉक विकास अधिकारी (एबीडीओ) असित कुमार पात्र को आय से अधिक संपत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पात्र से जुड़ी कई संपत्तियों पर की गई छापेमारी के बाद हुई।
जिलेंस अधिकारियों ने जांच के दौरान उनकी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्तियां पाई हैं, जिनमें तीन बहुमंजिला इमारतें, कटक में एक फ्लैट, एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पांच उच्च मूल्य के प्लॉट, लगभग 700 ग्राम सोने के आभूषण, ₹65 लाख की बैंक जमा राशि और 1.85 लाख नकद शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, पात्र इन संपत्तियों के स्रोत को लेकर संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में असमर्थ रहे। इसके चलते उन्हें हिरासत में लिया गया और आज अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में कटक विजिलेंस थाने में मामला संख्या 11/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
