भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्हें यह शपथ देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिलाई गई।
मुख्यमंत्री मांझी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा शपथ दिलाए जाने पर हार्दिक बधाई। उनका कार्यकाल न्याय और संवैधानिक मूल्यों की सर्वोच्च मर्यादा को बनाए रखे, यही मेरी शुभकामना है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
