भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने धर्मरक्षक संभाजी महाराज को जयंती पर उन्हें नमन किया है। प्रधान ने सोशल मीडिया पर लिखा, धर्मरक्षक, वीर पराक्रमी एवं भारत माता के अमर सपूत छत्रपति संभाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। संभाजी महाराज ने अपने अद्भुत पराक्रम, बुद्धिमत्ता और अडिग संकल्प से मराठा साम्राज्य को सशक्त किया। छत्रपति शिवाजी महाराज के योग्य उत्तराधिकारी संभाजी महाराज ने न केवल वीरता का अद्वितीय परिचय दिया, बल्कि धर्म और संस्कृति की रक्षा हेतु अपने प्राणों का बलिदान देकर अमर कीर्ति अर्जित की। उनकी शौर्यगाथा आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत है। जय भवानी!
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
