Home / Odisha / ओडिशा में 153 कोरोना के मरीज स्वस्थ हुए

ओडिशा में 153 कोरोना के मरीज स्वस्थ हुए

  • 24 घंटों में4383 नमूनों का परीक्षण

भुवनेश्वर. राज्य में शुक्रवार को 153 कोरोना के मरीज स्वस्थ हुए हैं. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 32 सौ  हो गई है. स्वास्थ विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कटक जिले के 43, जगतसिंहपुर जिले के 21, कंधमाल जिले के 18 कोरोना के मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ साथ खुर्दा जिले के 12, भद्रक जिले के 11, गजपति जिले के 9 तथा कलाहांडी जिले के  7 मरीज स्वस्थ हुए हैं. बालेश्वर, देवगढ़, गंजाम, मयूरभंज व सुंदरगढ़ से 5-5 मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसी तरह बलांगीर, झारसुगुड़ा व नयागढ़ जिले से 2-2 तथा कोरापुट से एक मरीज स्वस्थ हो गया है.

राज्य में गत 24 घंटों में  4383   नमूनों का परीक्षण किया गया है. अभी तक राज्य में 216607 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी  गई है. अभी तक राज्य में 4677   कोरोना पाजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. इसमें से 11  लोगों की मौत हो चुकी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …