-
प्रदेश में कुल मामले 4677 हुए
भुवनेश्वर. राज्य में शुक्रवार को 165 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 165 हो गई है. आज पहचान किये गये संक्रमितों में से 140 संगरोध केन्द्रों से तथा 25 स्थानीय लोग शामिल हैं. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा य़ह जानकारी दी है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज पहचान किये गये कोरोना संक्रमित कुल 17 जिलों से हैं. इसी तरह पश्चिम बंगाल अंफान ड्यूटी से लौटे 11 जवान भी संक्रमित पाये गये हैं.
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले में सर्वाधिक 41 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह गजपति जिले में 28, बालेश्वर जिले में 21 व कटक जिले से 20 मामले सामने आये हैं.
खुर्दा व जाजपुर जिले से 8-8 नये संक्रमितों की पहचान की गई है. इसी तरह नवरंगपुर जिले से 3, पुरी जिले से 7 नये संक्रमित पाये गये हैं. सुंदरगढ़ जिले से 6, मयूरभंज जिले से 3 संक्रमितों की पहचान की गई है. झारसुगुड़ा व बलांगीर से 2-2 नये संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह जगतसिंहपुर, अनुगूल, मालकानगिरि, नयागढ़, कोरापुट से 1-1 नये संक्रमितों की पहचान की गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
