-
95 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 13 स्थानीय लोग
-
संक्रमितों में एनडीआरएफ, ओड्राफ व अग्निशमन विभाग के 16 जवान भी शामिल
-
पाजिटिव की संख्या बढ़कर 4163 हो गई
भुवनेश्वर. राज्य में मंगलवार को 108 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4163 हो गई है. स्वास्थ्य व परिवार विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये 108 मामलों में से 95 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 13 स्थानीय लोग हैं. ये मामले सामने आने के बाद कांटैक्ट ट्रेसिंग व अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. आज पहचान किये गये कोरोना संक्रमित कुल 15 जिलों से के साथ-साथ अंफान ड्यूटी से पश्चिम बंगाल से लौटने वाले एनडीआरएफ, ओड्राफ व अग्निशमन विभाग के 16 जवान भी शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मालकानगिरि जिले में सर्वाधिक 21 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह पुरी जिले से 15 संक्रमिप पाये गये हैं. केन्दुझर जिले से पांच, खुर्दा जिले से सात, केन्द्रापड़ा जिले से नौ नये संक्रमितों की पहचान की गई है. बालेश्वर जिले से चार, जगतसिंहपुर जिले से नौ, गंजाम जिले से आठ, गजपति जिले से सात, सुंदरगढ़ जिले से नौ नये संक्रमितों की पहचान की गई है. इसी तरह कटक, कलाहांडी, बलांगीर, बरगढ़ व अनुगुल जिले से एक-एक संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह पश्चिम बंगाल में अंफान ड्य़ूटी से लौटने वाले एनडीआरएफ, ओड्राफ व अग्निशमन विभाग के जवानों में से 16 संक्रमित पाये गये हैं.
राज्य में गत 24 घंटों में 2988 नमूनों का परीक्षण
भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 2988 नमूनों का परीक्षण किया गया है. अभी तक राज्य में 205501 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. अभी तक राज्य में 4163 कोरोना पाजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. इसमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
