Home / Odisha / राज्य में 146 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

राज्य में 146 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

  •  24 घंटों में 2499 नमूनों का परीक्षण

भुवनेश्वर. राज्य में 146 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो गये हैं. उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है. इसके साथ ही राज्य में स्वस्ख हुए कोरोना मरपीजों की संख्या बढ़कर 2854 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कटक जिले से 26 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. खुर्दा से 23, गंजाम जिले से 18, मयूरभंज जिले से 13, गजपति जिले से 12 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं. इसी तरह भद्रक व बलांगीर से 11-11 लोग, कंधमाल, कोरापुट व रायगड़ा से पांच-पांच मरीज स्वस्थ हुए हैं. कलाहांडी जिले से चार तथा जाजपुर, नयागढ़ से तीन-तीन तथा ढेंकानाल, नुआपड़ा व पुरी से दो-दो तथा जगतसिंहपुर जिले से एक मरीज स्वस्थ हो गया है. राज्य में गत 24 घंटों में 2499 नमूनों का परीक्षण किया गया है. अभी तक राज्य में 202513 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.
अभी तक राज्य में 4055 कोरोना पाजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. इसमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …