-
गंजाम जिला शीर्ष पर कामय, जाजपुर जिला चौथे नंबर
भुवनेश्वर. राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ रही है. आज नये मामलों के साथ राज्य में कुल मामले बढ़कर 4055 पहुंच गई है. आज भी गंजाम जिला कोरोना संक्रमितों की संख्या की सूची में सबसे ऊपर है. कोरोना संक्रमण के कुल संख्या यहां आज 690 है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में 355, कटक जिले में 342, जाजपुर जिले में 341 मामले सामने आये हैं. इसी तरह बालेश्वर जिले में 204, भद्रक जिले में 177 व केन्द्रापड़ा जिले में 176 मामले सामने आ चुके हैं. इसी तरह पुरी जिले में 155, जगतसिंहपुर जिले में 158, बलांगीर जिले में 143 लोग संक्रमित हो चुके हैं. कंधमाल जिले में 137 मामले सामने आ चुके हैं. सुंदरगढ़ जिले में 130 व नयागढ़ जिले में 112 मामले हैं. मयूरभंज जिले में 121 , गजपति जिले में 99, नुआपड़ा जिले में 74 मामले सामने आ चुके हैं. एनडीआरएफ, ओड्राफ व अग्निशमन विभाग के 158 जवान अभी तक संक्रमित हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि केन्दुझर जिले में 70, ढेंकानाल जिले में 52 तथा देवगढ़ जिले में 40 संक्रमित हैं. कलाहांडी जिले में 57 संक्रमितों की पहचान हुई है. इसी तरह अनुगूल जिले में 47, बौध जिले में 38, वरगढ़ जिले में 34 तथा सोनपुर जिले में 31 संक्रमित हैं. मालकानगिरि जिले में 26 संक्रमितों की पहचान हुई है. संबलपुर जिले में 24 कोरापुट जिले में 17 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. झारसुगुड़ा जिले में 18 , रायगड़ा जिले में 12 तथा तथा नवरंगपुर जिले में दो संक्रमित हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
