-
कबाड़ नीति के तहत किए गए : मंत्री
भुवनेश्वर, ओडिशा सरकार की वाहन स्क्रैप नीति के तहत पिछले तीन वर्षों में कुल 2,868 पुराने वाहनों को स्क्रैप किया गया है। यह जानकारी वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना ने गुरुवार को विधानसभा में दी।
सालेपुर विधायक प्रशांत बेहरा के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री जेना ने बताया कि धातु स्क्रैप व्यापार निगम लिमिटेड से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, स्क्रैप किए गए वाहनों में 2,049 सरकारी वाहन और 819 निजी वाहन शामिल हैं। ये सभी वाहन 15 से 20 वर्ष पुराने थे।
मंत्री ने बताया कि यह प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा प्रदूषण नियंत्रण, सड़क सुरक्षा में सुधार और पुराने वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के उद्देश्य से अपनाई गई है। नीति के तहत स्क्रैपिंग कार्य स्क्रैप व्यापार निगम लिमिटेड जैसी अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस नीति को केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे भी जारी रखा जाएगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
