-
मुख्यमंत्री ने परिजनों को 4 लाख की सहायता की घोषणा की
देवगढ़। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को देवगढ़ जिले में होमगार्ड भर्ती के दौरान जान गंवाने वाले 19 वर्षीय अभ्यर्थी साहेबा देहुरी के परिजनों को 4 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
जिले में 60 होम गार्ड पदों की भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। इसके तहत बुधवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा के दौरान दौड़ लगाते समय साहेबा देहुरी अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक सहायता दी और देवगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुख्यमंत्री माझी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत अभ्यर्थी के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए 4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
