
गोविंद राठी, बालेश्वर
सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो पोस्ट करने वाला युवक सलाखों के पीछे पहुंचा गया है. यह घटना यहां के सहदेवखुन्टा आदर्श थाने के तहत घटी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगतसिंहपुर जिले के बालीकूदा थाना अधीन कुलीगां के निवासी मनोज कुमार दास ने यहां की रहने वाली एक युवती की अश्लील फोटो फेसबुक पर पोस्ट की थी.
युवती ने इस मामले में स्थानीय सहदेवखुन्टा थाना में एक शिकायत दर्ज करवाई थी. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इस मामले में आरोपी के ऊपर आईपीसी की धारा 292ए/469/506/507/379 आईपीसी 66डी/66ई/67/67-ए आईटी एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
