Home / Odisha / गंजाम जिला कोरोना संक्रमितों की संख्या की सूची में सबसे ऊपर

गंजाम जिला कोरोना संक्रमितों की संख्या की सूची में सबसे ऊपर

  • गंजाम में मरीजों की संख्या 658, जाजपुर जिले में 329, व खुर्दा जिले 315 मरीजों की संख्या है

भुवनेश्वर. राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ रही है. आज नये मामलों के  साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3386  पहुंच गई है. आज भी गंजाम जिला कोरोना संक्रमितों की संख्या की सूची में सबसे ऊपर है. कोरोना संक्रमण की कुल संख्या यहां आज  658 है.

राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जाजपुर जिले में 329 मामले व खुर्दा जिले 315 मामले सामने आये हैं. इसी तरह कटक जिले में 219 , बालेश्वर जिले में 202, केन्द्रापड़ा जिले मे 171 मामले सामने आ चुके हैं.

इसी तरह  भद्रक जिले में 152, जगतसिंहपुर जिले में 130 बलांगीर जिले में 129, पुरी जिले में 133 लोग संक्रमित हो चुके हैं. सुंदरगढ़ जिले में 122 व नयागढ़ जिले में 101  मामले हैं. मयूरभंज जिले में 99,  नुआपड़ा जिले में 74 तथा गजपति जिले में 84 मामले सामने आ चुके हैं. 136  एनडीआरएफ व ओड्राफ जवान कोरोना संक्रमित हुए हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि केन्दुझर जिले में 59, कंधमाल जिले में 52, ढेंकानाल जिले में 42 तथा देवगढ़ जिले में 40  संक्रमित हैं.

कलाहांडी जिले में 38 संक्रमितों की पहचान हुई है. इसी तरह अनुगूल जिले में 39  तथा सोनपुर जिले में 29 संक्रमित हैं. मालकानगिरि जिले में 25 संक्रमितों की पहचान हुई है. संबलपुर जिले में 23, बरगढ जिले में 18 तथा कोरापुट जिले में 17 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. झारसुगुड़ा जिले में 15, रायगड़ा जिले में सात तथा तथा नवरंगपुर जिले में दो संक्रमित हैं.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …