Home / Odisha / ओडिशा में 5 वर्षों में 1.5 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण: मंत्री जेना

ओडिशा में 5 वर्षों में 1.5 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण: मंत्री जेना

भुवनेश्वर। ओडिशा में पिछले पांच वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के पंजीकरण में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। राज्य में इस दौरान  कुल 1,55,068 वाहनों का पंजीकरण हुआ है, यह जानकारी गुरुवार को ओडिशा विधानसभा में दी गई।
बडंबा  विधायक विजय कुमार दलबेहरा के सवाल के लिखित उत्तर में वाणिज्य और परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 2021 में इलेक्ट्रिक वाहन नियमों की शुरुआत के बाद से दोपहिया, तिपहिया, कारें और बसों के पंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने 2021 से 2025 (6 मार्च 2025 तक) के बीच 1,22,578 लाभार्थियों को कुल 232.45 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …