Home / Odisha / राज्य में 149 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

राज्य में 149 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 149 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो गये हैं. इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ ही राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2228 हो गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज स्वस्थ हुए मरीजों में 57 गंजाम जिले के हैं. इसी तरह खुर्दा जिले से 26, बलांगीर जिले से 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं. जगतसिंहपुर जिले से आठ, बालेश्वर, जाजपुर व नयागढ़ जिले से सात-सात मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसी तरह भद्रक, केन्द्रापड़ा व पुरी से पांच-पांच मरीज स्वस्थ हो गये हैं. सुंदरगढ़ जिले से चार, केन्दुझर जिले से तीन, कटक जिले से दो तथा बौद्ध, कोरापुट से एक-एक मरीज स्वस्थ हुए हैं.

राज्य में गत 24 घंटों में 3026 नमूनों का परीक्षण
राज्य में गत 24 घंटों में 3026 नमूनों का परीक्षण किया गया है. अभी तक राज्य में 185410 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. अभी तक राज्य में 3250 कोरोना पाजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. इसमें से नौ लोगों की मौत हो चुकी है तथा 2133 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …