Home / Odisha / ओडिशा में 110 नये कोराना संक्रमितों की पहचान

ओडिशा में 110 नये कोराना संक्रमितों की पहचान

  •  कुल मामले 3250 हुए

भुवनेश्वर. राज्य में 110 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3250 हो गई है. स्वास्थ्य व परिवार विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. इन 110 लोगों में से 93 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 17 स्थानीय लोग भी संक्रमित हुए हैं. ये मामले सामने आने के बाद कांटैक्ट ट्रेसिंग व अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. आज पहचान किये गये संक्रमित कुल 17 जिलों के हैं.
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज के संक्रमितों में से जगतसिंहपुर जिले के सर्वाधिक 33 लोग हैं. इसी तरह रायगड़ा जिले से चार, कटक जिले से 20 व केन्दुझर व झारसुगुडा जिले से एक-एक संक्रमित पाये गये हैं.
खुर्दा जिले में 14 संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह नयागढ़ जिले में चार संक्रमितों की पहचान की गई है. बरगढ़ जिले से दो लोग संक्रमित पाये गये हैं. भद्रक जिले से एक व्यक्ति संक्रमित हुआ है, जबकि कलाहांडी जिले से चार संक्रमित पाये गये हैं. गजपति जिले से 11 तथा बलांगीर जिले से एक व्यक्ति संक्रमित है. केन्द्रापड़ा जिले से एक, मयूरभंज जिले से चार संक्रमितों की पहचान की गई है. इसी तरह कोरोपुट व बौद्ध जिले से 1-1 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …