Home / Odisha / ओडिशा में 143 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान, 91 संक्रमित स्वस्थ हुए

ओडिशा में 143 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान, 91 संक्रमित स्वस्थ हुए

  • राज्य में कुल मामलों की संख्या 2388 हुई

भुवनेश्वर. राज्य में 143 नये कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2388 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी  दी गई है.

विभाग द्वारा कहा गया है कि राज्य में आज पहचान किये गये 143 संक्रमितों में से 132 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 11 स्थानीय लोग भी संक्रमित हुए हैं. इन मामलों के सामने आने का बाद इसे लेकर कॉंट्रैक्ट ट्रेसिंग व अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. सूचना व लोक संपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज सर्वाधिक 41  मामले गंजाम जिले से सामने आये हैं.

इसी तरह बालेश्वर जिले से  24, सोनपुर जिले से 17,  बलांगीर जिले से 13 मामले, केन्द्रापड़ा जिले से नौ मामले सामने आये हैं. इसी तरह नुआपड़ा जिले से आठ मामले,  खुर्धा जिले से तीन मामले,  मयूरभंज जिले से आठ मामले सामने आये हैं.  सुंदरगढ़ जिले से चार मामले,  गजपति जिले से चार मामले,  संबलपुर,  अनुगुल व भद्रक से तीन-तीन नये मामले सामने आये हैं. देवगढ़ व रायगड़ा जिले से एक-एक मामला सामने आया है.

राज्य में 91 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए

राज्य में आज 91 कोरोना संक्रमित स्वस्थ्य हो गये हैं. इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. स्वस्थ हुए मरीजों में सर्वाधिक देवगढ़ जिले से 22 लोग स्वस्थ हुए हैं. इसी तरह पुरी से 16, नयागढ़ से 15, बलांगीर से नौ,  अनुगूल व बालेश्वर से पांच-पांच,  भद्रक व सुदंरगढ़ से तीन-तीन तथा कटक, गंजाम, खुर्दा,  कलाहांडी व बरगढ़ से दो-दो तथा ढेंकानाल, जाजपुर व गजपति से एक-एक मरीज स्वस्थ हो गये हैं. इसके साथ ही राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1416 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1054 है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …