Home / Odisha / कोरापुट में बारातियों गाड़ी पलटी,  दो की मौत

कोरापुट में बारातियों गाड़ी पलटी,  दो की मौत

  • 20 घायल, चार लोगों की हालत गंभीर

कोरापुट. कोरापुट जिले से बिशिंपुर थाना क्षेत्र के गुरुमाईगुड़ा घाटी में एक बाराती वैन पलट गयी. आज सुबह हुए इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 घायल हो गये हैं. घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर है. उन्हें जयपुर मेडिकल कालेज में स्थानांतरित किया गया है.

अन्य 16 लोगों को चिकित्सा के लिए कोरापुट जिले के बोरिगुमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान चंचल जानी व तुलसा जानी के रुप में की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वैन बोरिगुम्मा से बारातियों को लेकर नवरंगपुर जा रही थी. तभी गुरुमाई घाटी में वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे  इस कारण यह हादसा हुआ. इस बारे में जानकारी मिलते ही बिशिंगपुर थाने की पुलिस तथा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को बचाया व अस्पताल में भर्ती कराया.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …