भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जयंती पर सावित्रीबाई फुले का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि महान समाज सुधारिका और भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूं। उन्होंने नारी शिक्षा के महत्व को समझते हुए सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और अज्ञान के अंधकार को मिटाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। सावित्रीबाई फुले जी ने न केवल शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया, बल्कि समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को मिटाने के लिए भी संघर्ष किया। नारी शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में उनका अमूल्य योगदान युगों-युगों तक हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
