-
छठ पूजा के दिन कुआंखाई नदी में डूबने से हुई अमरजीत की मौत

भुवनेश्वर. छठ पूजा के दिन कुआंखाई नदी में डूबने से हुई अमरजीत की मौत को लेकर राज्य सरकार ने उसके पिता को मुआवजे की राशि प्रदान कर दी है. यह जानकारी आप्रवासी साम्मुख्य, बीजू जनता दल के संयोजक नन्दलाल सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि गत छठ पूजा के दिन एक दुर्घटना में भुवनेश्वर में एक श्रद्धालु परिवार के बेटे अमरजीत शाह की नदी में डूबकर मृत्यु हुई थी.

विधायक अनंत नारायण जेना की सहायता से मुख्यमंत्री सहायता कोष से अमरजीत के पिता उग्रसेन शाह के बैंक खाते में 4,00,000/- रूपये क्रेडिट हो चुके हैं. इस लाकडाउन के बीच इस सहयोग के लिए पूरे आप्रवासी समाज की ओर से नंदलाल सिंह ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, विधायक अनंत नारायण जेना के प्रति आभार व्यक्त किया है. साथ ही नंदलाल सिंह ने सभी अप्रवासी लोगों के प्रति भी आभार जताया है कि इस दुःख की घड़ी में सभी परिवार के साथ खड़े रहे.

Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
