Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 74 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 74 नये मामले

  • राज्य में रोगियों की संख्या 1593 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में कोरोना वायरस के 76 नये मामले आये हैं. कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या बढ़कर 1593 हो चुकी है. इनमें से 733 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं. 853 सक्रिय मामले हैं और सात रोगियों की मौत हो चुकी है. नये मामलों में गंजाम में 10, बालेश्वर में दो, खुर्दा में 13, कटक में 11, बलांगीर में 16, नयागढ़ में दो, जगतसिहंपुर में छह, सुंदरगढ़ में दो, मयूरभंज में एक, नुआपड़ा में 13 मरीज पाजिटिव पाये गये हैं. इनमें से 74 मामले क्वारेंटाइन सेंटर से हैं, जबकि दो स्थानीय लोग संक्रमण की चपेट में आये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …