Home / Odisha / चक्रवात से जुझ रहे बंगाल की सहायता के लिए ओड्राफ एवं अग्निशमन विभाग के 600 सदस्य रवाना

चक्रवात से जुझ रहे बंगाल की सहायता के लिए ओड्राफ एवं अग्निशमन विभाग के 600 सदस्य रवाना


बालेश्वर. चक्रवात अंफान ने पश्चिम बंगाल को व्यापक नुकसान पहुंचाया है. इसलिए पुरोद्धार के लिए ओडिशा सरकार ने सहायता का हाथ बढ़ाया है. इसलिए ओडिशा से दमकल विभाग एवं ओड्राफ की टीम को पश्चिम बंगाल भेजा गया है. ओडिशा के विभिन्न जिलों से अग्नि शमन एवं ओड्राफ टीम को भेजा गया है, जिसमें बालेश्वर भी सामिल है. इस टीम में अग्नि शमन विभाग के 350 सदस्य एवं ओड्राफ के 250 सदस्य मौजूद हैं. शनिवार देर रात को शहर के फकीर मोहन गोलाई में जिलाधिकारी के सुदर्शन चक्रवर्ती एवं पुलिस अधीक्षक बी जुगल किशोर ने हरी झंडा दिखाकर इस यात्रा का शुभारंभ किया एवं टीम के मौजूद सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …