Home / Odisha / राज्यपाल से मिले पूर्व उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडु

राज्यपाल से मिले पूर्व उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडु

भुवनेश्वर। पूर्व उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडु ने आज राजभवन में राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात की। राज्यपाल ने स्वयं सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर उनसे मुलाकात से संबंधित फोटो साझा करते हुए लिखा है कि भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडु जी के ओडिशा आगमन पर आज राजभवन में उनका आत्मीय स्वागत किया। उनके लंबे सार्वजानिक जीवन के अनुभवों का लाभ और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। महाप्रभु श्री जगन्नाथ उनको सदैव स्वस्थ रखें।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …