भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राम जन्मभूमि आन्दोलन के पुरोधा अशोक सिंघल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। उन्हें सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राम जन्मभूमि आन्दोलन के पुरोधा एवं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्व अशोक सिंघल जी की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। सादगी व धर्मनिष्ठा की अद्वितीय प्रतिमूर्ति अशोक सिंघल जी राष्ट्रसेवा और धर्म की रक्षा के लिए जीवनपर्यंत तत्पर रहे। राम जन्मभूमि, रामसेतु आन्दोलन एवं धर्म जागरण के लिए किया गया उनका संघर्ष वंदनीय था। उनका त्यागमय जीवन चिरकाल तक हमें प्रेरित करता रहेगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
