-
पार्थिव शरीर लाने के लिए बैजयंत पंडा का प्रयास तेज
भुवनेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केंद्रापड़ा सांसद बैजयंत पंडा ने दुबई में फंसे मृत ओड़िया युवक अव्यक्त प्रसाद सिंह के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए दुबई में भारतीय राजदूत को पत्र लिखा है।
उल्लेखनीय है कि कटक जिले के निआली थाना अंतर्गत बाबजा गांव के प्रभात कुमार के पुत्र अव्यक्त दुबई में एक निजी कंपनी में काम करता था। गत 23 अगस्त को सड़क दुर्घटना में अव्यक्त की मौत हो गई। इस बारे में उनके सहकर्मियों ने अव्यक्त के परिवार के लोगों को सूचित किया, लेकिन अभी तक कंपनी के अधिकारियों ने अव्यक्त के परिवार को उनकी मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। अव्यक्त के पिता ने अंतिम संस्कार के लिए उनके बेटे का शव को अपने गांव वापस लाने के लिए केन्द्रापड़ा से सांसद बैजयंत पंडा से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। इस अनुरोध के आधार पर पंडा ने भारतीय राजदूत को पत्र लिखकर अव्यक्त के शव को भारत वापस लाने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
