-
तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल
-
विस्तार कार्य के दौरान हादसा
कटक। कटक एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में विस्तार कार्य के दौरान शुक्रवार को एक क्रेन का हिस्सा गिर गया। इस हादसे में कम से कम तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि क्रेन मेडिकल कॉलेज के चल रहे विस्तार कार्य के लिए स्थापित की गई थी। आज शुक्रवार को जब काम जोरों पर था, तभी क्रेन का एक हिस्सा जमीन पर काम कर रहे श्रमिकों पर गिर गया। इससे तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके बाद आनन-फानन में बचाव अभियान चलाया गया है और उनको बाहर निकाला गया। खबर लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई थी। बताया गया है कि उन्हें मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
