भुवनेश्वर। राज्य के विभिन्न हिस्सों में निम्न दबाव के क्षेत्र से हो रही भारी बारिश जारी के कारण अनेक स्थानों पर नुकसान होने के समाचार हैं। इस कारण विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने सभी जिलाधिकारियों को बारिश से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। अतिरिक्त एसआरसी पद्मनाभ बेहरा ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा कर बारिश से हुई क्षति की रिपोर्ट तुरंत सौंपने का निर्देश दिया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
