-
भुवनेश्वर, खुर्दा, नयागढ़ और आठगढ़ में आठ ठिकानों पर एक साथ छापे
भुवनेश्वर। आठगढ़ के ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) प्रदीप कुमार साहू आय से अधिक संपत्ति जुटाने के आरोप में घिर गये हैं। बुधवार को विजिलेंस टीम ने आठ स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।
सूत्रों के अनुसार, भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी की कई टीमों ने साहू और उनके रिश्तेदारों की संपत्तियों पर छापेमारी की। ये संपत्तियां भुवनेश्वर, खुर्दा, नयागढ़ और आठगढ़, कटक में स्थित हैं।
विजिलेंस टीम में छह डीएसपी, छह इंस्पेक्टर, 10 एएसआई और अन्य स्टाफ शामिल थे। विशेष न्यायाधीश, विजिलेंस, भुवनेश्वर द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर यह छापेमारी की गई। सूत्रों ने बताया कि तलाशी के दौरान टीम को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं। खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था।
छापेमारी के स्थान
– श्री एन्क्लेव, गौतम नगर, भुवनेश्वर में साहू का आवासीय घर।
– पुराने पुलिस स्टेशन के पास भालियाबाड़ी, खुर्दा में एक मंजिला भवन।
– नयागढ़ के राजसुनखला साही, राजसुनखला में तीन मंजिला भवन।
– नयागढ़ के राजसुनखला में एक मंजिला भवन।
– नयागढ़ के राजसुनखला में स्थित साहू का पैतृक घर।
– खुर्दा के पिचुकुली में स्थित उनके रिश्तेदार का घर।
– आठगढ़ में साहू का आधिकारिक निवास।
– आठगढ़ के ब्लॉक परिसर में साहू का कार्यालय कक्ष।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
