-
कहा-जरूरत होगी तो केंद्र मांगी जायेगी वित्तीय सहायता
भुवनेश्वर। भुवनेश्वर व कटक के बीच मेट्रो परियोजना का कार्य चालू रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुगम करने के लिए इस परियोजना को चालू रखा जाएगा। गृह व शहरी विकास मंत्री डा कृष्ण चंद्र महापात्र ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राज्य बजट की स्थिति की समीक्षा के बाद यदि आवश्यक हुआ, तो केन्द्र सरकार से इसके लिए सहयोग लिया जाएगा। डबल इंजन सरकार होने के कारण केन्द्र सरकार से आवश्यक सहयोग राज्य को मिलेगा। मेट्रो परियोजना त्वरित गति से करने पर जोर दिया जाएगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
