Home / Odisha / महाप्रभु श्री जगन्नाथ की नगरी में कोई अनाथ नहीं – राज्यपाल

महाप्रभु श्री जगन्नाथ की नगरी में कोई अनाथ नहीं – राज्यपाल

  • कस्तूरबा गांधी मातृ निकेतन चिल्ड्रन पार्क शिलान्यास भी किया

  • रघुवर दास ने अनाथ बच्चों की हौसला अफजाई भी की

  • राजभवन में किया आमंत्रित, पुरी भी घुमाएंगे

भुवनेश्वर। महाप्रभु श्री जगन्नाथ की नगरी में कोई अनाथ नहीं है। जिसका कोई नहीं है, उसके नाथ जगन्नाथ हैं। उक्त बातें ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने कहीं।

राज्यपाल आज बरगढ़ जिले के पाइकमाल स्थित कस्तूरबा गांधी मातृ निकेतन में बच्चों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस संसार में कोई भी अनाथ नहीं हैं। जिनका कोई नहीं होता है, उनका नाथ महाप्रभु जगन्नाथ हैं। वह अनाथ बच्चों की हौसला अफजाई कर रहे थे।

उन्होंने आज परिसर में कस्तूरबा गांधी मातृ निकेतन चिल्ड्रन पार्क शिलान्यास भी किया। इसके साथ ही राज्यपाल ने एसबीआई द्वारा यहां बच्चों के लिए दी गयी बस का लोकार्पण भी किया।

राज्यपाल ने बताया कि यहां के बच्चों से मैंने बातचीत की और उन्हें 14 जुलाई को राजभवन आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर आने पर इन्हें पुरी भी घुमाने की व्यवस्था की जायेगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …