Home / Odisha / ओडिशा में बढ़ती महंगाई पर सरकार हुई सख्त

ओडिशा में बढ़ती महंगाई पर सरकार हुई सख्त

  • जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई

  • राज्य व जिले स्तर पर प्रत्येक दिन आवश्यक चीजों के मूल्यों तथा उसके स्टॉक की होगी जांच

  • खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री ने की समीक्षा बैठक

भुवनेश्वर। ओडिशा में खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमत के कारण महंगाई को लेकर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। राज्य में महंगाई को रोकने के लिए जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

राज्य में आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमत को नियंत्रित करने के लिए खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कई कड़े निर्देश दिये हैं।

राज्य के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र ने राज्य में विभिन्न आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के संबंध में एक समीक्षा बैठक की। बैठक में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग के सचिव वीवी यादव एवं मार्केट इंटेलिजेंस अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में राज्य के सभी जिलों से आपूर्ति और बाजार के आंकड़े प्रस्तुत किये गये और उनका विश्लेषण किया गया तथा कीमतों में वृद्धि के कारणों और इसकी रोकथाम की समीक्षा की गयी।

इसके बाद मंत्री पात्र ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए राज्य व जिले स्तर पर प्रत्येक दिन आवश्यकीय चीजों के मूल्य तथा उसके स्टॉक की जांच करने के साथ-साथ मुनाफाखोर व्यापारिय़ों व निर्धारित सीमा से अधिक चीजें रखने वाले व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर आवश्यक चीजें कैसे प्राप्त हो सकेंगी, इस पर ध्यान देने के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में सरकार द्वारा नाफेड के जरिये अति आवश्यक सामग्री लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …