Home / Odisha / आपातकाल के खिलाफ भाजपा मनाएगी काला दिवस
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

आपातकाल के खिलाफ भाजपा मनाएगी काला दिवस

  • कांग्रेस ने 25 जून को आपातकाल की घोषणा कर लोकतंत्र की हत्या की – बिरंची त्रिपाठी

भुवनेश्वर। भाजपा कल 25 जून को कला दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूरे देश में आपातकाल की घोषणा कर दी थी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिरंची त्रिपाठी ने यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देगी।

उन्होने बताया कि कांग्रेस ने 25 जून को आपातकाल की घोषणा कर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। विपक्षी दलों के नेताओं को कैद कर लिया गया और एक तानाशाह ने 19 महीने तक शासन किया। सत्ता खोने के डर से इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा कर दी थी।

त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने अपने हितों और पद की रक्षा के लिए ऐसा किया। भाजपा के जिम्मेदार राजनीतिक दल के रुप में 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया है। कला दिवस जिले से लेकर राज्य स्तर तक मनाया जायेगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …