Home / Odisha / बीजद आप्रवासी सामुख्य से त्यागपत्र देने का सिलसिला शुरू

बीजद आप्रवासी सामुख्य से त्यागपत्र देने का सिलसिला शुरू

  • प्रदेश महासचिव और कटक जिला संयोजक ने दिया त्यागपत्र

कटक। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल की करारी हार के बाद बीजद आप्रवासी सामुख्य से त्यागपत्र देने का सिलसिला शुरू हो गया है। खबर है कि प्रदेश महासचिव मनोज शर्मा और कटक जिला संयोजक सलिल घोष ने बीजद अप्रवासी सामुख्य के साथ-साथ बीजद पार्टी से भी त्यागपत्र दे दिया है।

बताया जाता है कि यह सलिल घोष ने अपना त्यागपत्र बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक, संगठन सचिव प्रणव प्रकाश दास सहित आप्रवासी सामुख्य के राज्य संयोजक नंदलाल सिंह को भेजा है।

कहा जा रहा लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पूर्व कुछ लोगों को आप्रवासी सामुख्य में राज्य एवं जिला स्तर पर दायित्व दिये गये थे। किसी को महासचिव, किसी को राज्य उपाध्यक्ष एवं किसी को सचिव भी बनाया गया था, लेकिन आरोप लग रहे हैं कि बीजद आप्रवासी सामुख्य का दायित्व जिन लोगों को दिया गया था, वह बिना पूछे ही दिया गया था, जिससे कई लोग नाराज भी हैं। इस बीच पार्टी की करारी हार के बाद इसके नामित पदाधिकारियों ने त्यागपत्र देना शुरू कर दिया है।

इस बीच प्रदेश महासचिव मनोज शर्मा ने अपना त्यागपत्र पार्टी संयोजक नंदलाल सिंह को दिया है। हालांकि उन्होंने कुछ प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि 2019 में बीजद आप्रवासी सामुख्य का गठन किया गया था। इसका दायित्व आप्रवासी सामुख्य के राज्य संयोजक के रूप में नंदलाल सिंह को दी गई थी। इसके बाद 2024 में भी राज्य संयोजक का दायित्व पुनः नंदलाल सिंह को दी गई।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …