Home / Odisha / भक्त चरण दास ने पार्टी के पदों से दिया त्यागपत्र

भक्त चरण दास ने पार्टी के पदों से दिया त्यागपत्र

  • कहा-नैतिक कारणों से दे रहा हूं इस्तीफा

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी पराजय के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रचार समिति के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ काग्रेस नेता भक्त चरण दास ने अपनी पार्टी पद से त्यागपत्र दे दिया है। हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दास ने अपना त्यागपत्र दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दास ने अपना त्यागपत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पहले इस पद पर विजय पटनायक को रखा गया था। बाद में पटनायक को हटा कर दास को यह जिम्मेदारी दी गई थी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …