भुवनेश्वर। राज्यपाल रघुवर दास ने जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकवादी हमले में तीर्थयात्रियों की निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। जगन्नाथ महाप्रभु से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करता हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
