Home / Odisha / ओडिशा में भीषण गर्मी से अब तक 151 की मौत

ओडिशा में भीषण गर्मी से अब तक 151 की मौत

  •  प्रशासन ने 41 की पुष्टि की, 73 शिकायतों की जांच जारी

भुवनेश्वर। ओडिशा में भीषण गर्मी से अब तक 151 लोगों की मौत हुई है, जबकि प्रशासन ने 41 मौतों की पुष्टि की है और 73 शिकायतों की जांच जारी है।

राज्य के जनस्वास्थ्य निदेशक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के कारण कुल 151 लोगों की मौत होने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद इसमें से 41 लोगों की मौत हिट वेव के कारण होने की बात पुष्टि हुई है। 73 शिकायतों की जांच चल रही है। कुछ परिवारों ने शवों को बिना पोस्टमार्टम किये ले गये हैं। रविवार को कुल 16 लोग राज्य के विभिन्न अस्पतालों में हिट वेव के कारण भर्ती हुए हैं। इस साल अब तक 2269 लोगों ने हिट वेव को लेकर इलाज कराया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …