Home / Odisha / बीजद ने विधानसभा चुनाव के लिए आठवीं सूची जारी की

बीजद ने विधानसभा चुनाव के लिए आठवीं सूची जारी की

  • भोगराई, बेगुनिया और खुर्दा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) ने शनिवार को विधानसभा उम्मीदवारों की अपनी आठवीं सूची जारी की। आठवीं सूची में पार्टी ने 3 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें भोगराई, बेगुनिया और खुर्दा सीटें शामिल हैं।

बीजद सुप्रीमो और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को सूची जारी करते हुए कहा कि भोगराई विधानसभा सीट से गौतम बुद्ध दास, बेगुनिया से प्रदीप कुमार साहू तथा खुर्दा सीट से राजेंद्र कुमार साहू को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही बीजद ने अब तक राज्य विधानसभा की कुल 147 सीटों में से 144 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …