Home / Odisha / जेपी नड्डा और राहुल गांधी करेंगे चुनावी जनसभाओं को संबोधित

जेपी नड्डा और राहुल गांधी करेंगे चुनावी जनसभाओं को संबोधित

  •  राहुल कटक के सालेपुर में तथा नड्डा ब्रह्मपुर में जनसभाओं को संबोधित

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को एक दिवसीय ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं और दोनों नेता चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

नड्डा रविवार शाम को साढ़े पांच बजे ब्रह्मपुर में भाजपा द्वारा आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा कार्यालय सूत्रों ने बताया कि नड्डा रविवार को शाम साढ़े चार बजे भुवनेश्वर के हवाई अड्डे पह पहुंचेंगे। वहा से वह सीधे ब्रह्मपुर के रंगेइलुंडा एयरस्ट्रिप जायेंगे तथा शाम को साढ़े पांच बजे ब्रह्मपुर के आंबपुआ में पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को 6.45 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक में वह शामिल होंगे। इस कार्यकर्ता बैठक में ब्रह्मपुर, आस्का, नवरंगपुर व कोरापुट के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इसी तरह से राहुल गांधी रविवार को ओडिशा आ रहे हैं। वह सुबह 11.30 बजे भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी भुवनेश्वर पहुंचने के बाद हेलीकेप्टर से कटक के सत्यभामापुर जाएंगे। वहां वह उत्कल गौरव मधुसूदन दास की प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वह सालेपुर जाएंगे और कांग्रेस की एक जनसभा में शामिल होंगे। दोपहर 12.25 से 1.45 तक वह सालेपुर की जनसभा में रुकेंगें। इसके बाद वह भुवनेश्वर लौट आयेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …